Bareilly : ट्रेन के महिला कोच के शौचालय में नवजात का शव मिलने से हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ट्रेन के महिला कोच में नवजात का शव मिलने के बाद गुरुवार को बरेली जंक्शन पर हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ का स्टाफ मौके पर पहुंचा। शव को अपने कब्जे में लिया। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच में जुटी है।

मामला ट्रेन संख्या 14307 प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस का है। ये ट्रेन गुरुवार को करीब एक घंटा की देरी से 11 बजकर 52 मिनट पर बरेली जंक्शन पहुंची। चूंकि ये ट्रेन का आखिरी स्टॉप था लिहाजा यहां टर्मिनेट होने के बाद इसे वॉशिंग लाइन ले जाया गया। वाशिंग लाइन का स्टाफ ट्रेन के मेंटिनेंस में लगा था। इस बीच महिला कोच के शौचालय में एक नवजात का शव पड़ा वॉशिंग लाइन स्टाफ के होश उड़ गए। 

तत्काल मामले की जानकारी स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह को दी गई। जानकारी मिलने के बाद जीआरपी प्रभारी निरीक्षक परवेज अली खां और आरपीएफ का स्टाफ भी मौके पर पहुंचा। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक परवेज अली खां ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव यहां कैसे आया इस बात की जानकारी की जा रही है। हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि देखने में शव प्रीमेच्योर लग रहा है।

 

संबंधित समाचार