चंद्रशेखर ने भाजपा सरकारों को बताया दलित विरोधी, पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। आजाद समाज पार्टी के संस्थापक एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि केंद्र और राज्यों में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारें दलित, गरीब विरोधी है और उनका लक्ष्य पूंजीपतियों को फायदा देना है।

जौनपुर गांव में पार्टी कार्यकर्ता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे चंद्रशेखर ने पत्रकारों से कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 65 हज़ार मतदाताओं के नाम षड्यंत्र के तहत मतदाता सूची से निकाल दिये गये।लोकसभा चुनाव में इन्हीं क्षेत्रों से राजग ने 30 से 40 सीटों पर जीत हासिल की थी। 

सांसद ने बताया कि उनका प्रयास है कि सही वोटर का नाम मतदाता सूची से न हटे और गलत वोटर न रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें गरीबों की शिक्षा और रोजगार का अधिकार छीन रही हैं। बलात्कार और हत्या की घटनाएं निरंतर बढ़ रही है। उन्होने कहा कि आज सेना के जवान, नौजवान तथा पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है। 

संसद में पेश तीन कानून पर कहा कि इन कानून को पास करना इतना सरल नहीं है। इसकी आंच नीतीश कुमार और चंद्र बाबू नायडू तक जाएगी तथा उत्तर प्रदेश भी इसके प्रभाव से नहीं बचेगा। चंद्रशेखर ने कहा कि किसी भी प्रकार की चोरी अच्छा नहीं माना जाता चाहे वह हक की हो या मत डालने की चोरी चोरी ही होती है इसीलिए सरकार के प्रति लोगों में क्रोध और अविश्वास का वातावरण है। 

संबंधित समाचार