Moradabad : गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा उसके घर, लड़की के घरवालों ने पकड़कर कराया निकाह
पाकबड़ा, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी गुरुवार रात उसके घर पहुंच गया। सूचना हुई तो परिजनों ने हंगामा काट दिया। युवक के परिजनों को बुलाया गया। कुछ लोगों ने राय दी की दोनों का निकाह कर दिया जाए। इसे लेकर शुक्रवार तड़के तक पंचायत चली।
पंचायत में फैसला होने पर सुबह निकाह कर दिया गया। निकाह होने के बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने साथ घर ले गया। जैसे-जैसे यह बात लोगों को पता चली। लोगों में चर्चा शुरू हो गई। सभी जगह चर्चा का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि काफी समय से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। चोरी छिपे दोनों मिलते थे। जिसकी भनक दोनों के परिजनों को थी। फिलहाल पंचायत ने दोनों का निकाह करा दिया।
