Moradabad : लड़कियों को बंधक बनाकर कराते थे जिस्मफरोशी का धंधा...गिरोह के दो सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। लड़कियों को बंधक बनाकर उनसे देह व्यापार कराने वाले गिरोह के सदस्यों से मझोला पुलिस की शुक्रवार की देर रात करीब 11:00 बजे मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आरोपी अवनीश यादव और विजय ठाकुर के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य सरगना सचिन मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में कांबिंग की। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

ट्रेन में मिली तीन लड़कियों के राजफाश के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी। पुलिस ने इस मामले में पिंकी, सचिन, विजय ठाकुर और अवनीश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस की पांच टीमें लगातार इनका पीछा कर रही थी। शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे पुलिस को सूचना मिली की गिरोह के सदस्य मझोला क्षेत्र के हर्बल पार्क के पास खड़े है। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई और घेराबंदी करनी शुरू कर दी। पुलिस को देख आरोपियों ने फायरिंग की। 

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए विजय ठाकुर और अवनीश यादव निवासी कांशीराम नगर के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। जबकि सचिन मौके से फरार हो गया। सूचना पर एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह सिविल लाइंस पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। फरार सरगना सचिन के लिए पुलिस जंगल में कांबिंग कर रही है।  एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार