बाराबंकी: सावित्रीबाई फुले मुहिम का शुभारंभ, बच्चों को मिले उपहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवनिर्माण युवा ब्रिगेड की पहल

देवा/बाराबंकी, अमृत विचार। नवनिर्माण युवा ब्रिगेड के तत्वावधान में सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने की दिशा में शनिवार को प्राथमिक विद्यालय कुसुम्भा में क्रांति ज्योति माता सावित्रीबाई फुले प्राथमिक शिक्षा प्रोत्साहन मुहिम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर शिक्षा और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को एक साथ जोड़ते हुए कई रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रजनीश वर्मा, पर्यावरण प्रेमी शिक्षक विजय प्रताप सिंह एवं ग्राम प्रधान संत कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। विद्यालय में बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन बच्चों को टिफिन गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। 

वहीं सभी बच्चों को संगठन की ओर से शिक्षण सामग्री भी वितरित की गई, जिससे उनमें पढ़ाई के प्रति उत्साह और बढ़ा। कार्यक्रम के दौरान मिशन हरियाली टीम की सहभागिता से विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रजनीश वर्मा और महासंघ के जिला महामंत्री संतोष वर्मा को विद्यालय परिवार एवं मिशन हरियाली टीम द्वारा स्मृति चिन्ह एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य शशि वाला, शिक्षिकाएं मंजू वर्मा, रितिका सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं, गणमान्य नागरिक और छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार