लखीमपुर खीरी : खेत गए युवक का दूसरे दिन चक मार्ग पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धौरहरा, अमृत विचार। खेत जाने की बात कहकर घर से शुक्रवार की शाम निकले युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव दोपहर गांव के चक मार्ग पर पड़ा देखा गया। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची धौरहरा कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव बबुरी निवासी कमलेश (35)पुत्र कल्लू शुक्रवार शाम खेत देखने की बात कहकर घर से निकला था। रात वापस नहीं आया तो सुबह परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तो मिट्टी में सना हुआ उसका शव खेतों के पास चकमार्ग पर पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस सहित परिजनों को दी। सूचना पाकर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के भाई दिनेश के मुताबिक मृतक के चार बच्चे हैं, मजदूरी करता था,पर वह शराब का आदी था। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि  मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।

संबंधित समाचार