महिलाओं ने झूमकर मनाया हरियाली उत्सव, रोली बनीं क्वीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । राजधानी में रविवार शाम को तब हरियाली तीज के पहले ही माहौल में डूब गयी जब गोमतीनगर में राष्ट्रीय सनातन संघ के बैनर तले आयोजित हरियाली उत्सव में महिलाओं व बालिकाओं ने झूमकर नृत्य किया और मेंहदी, रंगोली, आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में सहकारी अधिकारी आवास, उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की दीपांजलि रहीं।
 
राजधानी के गोमती नगर स्थित एल्डिको ग्रीन्स स्थित आयफिल क्लब में रविवार शाम को राष्ट्रीय सनातन संघ ने शाम 4 बजे से हरियाली उत्सव का आयोजन किया । जिसमें आयोजक प्रमिला श्रीवास्तव ने महिलाओं के लिए तरह-तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस अवसर पर गायन, वादन, मेंहदी प्रतियोगिता और कैटवाक का भी आयोजन किया गया। महिलाओं ने अपने हाथों में खूबसूरत मेंहदी रचायी तो बालिकओं ने रंगोली सजाकर भी सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर मेंहदी प्रतियोगिता के साथ ही महिलाओं ने अंताक्षरी, गायन और वादन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियाोगिता में रोली श्रीवास्तव को क्ववीन का खिताब दिया गया। दीपांजलि ने विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया। संस्था के अयक्ष दिनेश खरे ने प्रतिभागियों व विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।

यह भी पढ़ें:-गगनयात्रियों को राजनाथ सिंह ने किया सम्मानित, कहा- गगनयान मिशन आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में नए अध्याय का प्रतीक

संबंधित समाचार