28 किसानों को बेच दी एक-एक मीट्रिक टन यूरिया... कृषि विभाग का ऐलान- अधिक खरीद की राजस्व करेगा जांच, किसान इन नंबर पर कर सकते हैं शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : साधारण किसान एक-एक बोरी यूरिया के लिए भटक रहे हैं। उन्हें सड़क पर उतर कर जाम तक लगाना पड़ रहा है। दूसरी तरफ 28 बड़े किसानों को एक-एक टन मीट्रिक टन यूरिया बेच दी गई। मामला सामने आने पर अब कृषि विभाग ने जांच की तैयारी की है। विभाग ने जांच के लिए संबंधित एसडीएम को किसानों को सूची भेजी है। राजस्व विभाग खेत, खतौनी और आधार कार्ड से सत्यापन करेगा।

जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक होने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद भी मारामारी के हालात बने हुए हैं। जिला कृषि अधिकारी तेग बहादुर सिंह ने पड़ताल कराई तो 28 किसान ऐसे मिले जिन्होंने 15 विक्रेताओं से एक-एक मीट्रिक टन से अधिक यूरिया खरीदी है। गड़बड़ी की आशंका पर इन किसानों की जांच के लिए सम्बंधित एसडीएम को पत्र के साथ सूची भेजी है। मौके पर जमीन, खतौनी, आधार आदि दस्तावेज की जांच की जाएगी। इससे पता चलेगा कि खरीदी गई यूरिया के अनुसार जमीन है या नहीं। गड़बड़ी मिली तो किसानों के साथ विक्रेताओं पर कार्रवाई की जाएगी।

निजी दुकानों को मिली 738 एमटी यूरिया

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि रविवार को बाराबंकी में यूरिया की रैक आई। जिलाधिकारी विशाख जी के निर्देश पर 738 मीट्रिक टन यूरिया मंगाकर जिले के निजी विक्रेताओं को उपलब्ध कराई है। वर्तमान में यूरिया 25,821, डीएपी 9,208 व एनपीके 1,290 एमटी उपलब्ध है।

किसान इन नंबरों पर करें शिकायत

कंट्रोल रूम/ हेल्प डेस्क - 9198938099

जिला कृषि अधिकारी - 7839882167

एआर को-ऑपरेटिव - 6386903337

क्षेत्र प्रबंधक इफको - 9807576004

यह भी पढ़ेंः बुलंदशहर में भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर की भिड़ंत में 8 की मौत, 43 घायल

संबंधित समाचार