बाराबंकी: किसानों के समर्थन में समाजवादी नेताओं ने निकाली मोटरसाइकिल यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। भाजपा सरकार की कृषि नीतियों के विरोध में और किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर बुधवार को बाराबंकी के चौबीसी पिचूरी में किसान यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम मगन रावत व …

बाराबंकी। भाजपा सरकार की कृषि नीतियों के विरोध में और किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर बुधवार को बाराबंकी के चौबीसी पिचूरी में किसान यात्रा का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम मगन रावत व चौधरी अदनान व बल्लू सिंह ने मोटरसाइकिल चलाकर चौबीसी में कमेलारीड से ख़सहा होते हुए कई गांवों का भ्रमण किया। रास्ते में हैदरगढ़ कोतवाल द्वारा भारी पुलिस बल के साथ रोके जाने पर नोकझोंक भी हुई। नेता व कार्यकर्ता किसानों की मांग उठाते हुए नारेबाजी करते रहे। इस मौके पर विजय प्रताप सिंह, कुलुर सिंह, नीरज सिंह ,सच्चिदानंद सिंह, सभासद मुन्ना खां, शान मोहम्मद,आकाश सिंह, विकास गुप्ता, राम बरन यादव एवं राजेन्द्र सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार