बैंक में बंधक रखा था मकान, बेचने के नाम पर ठगे 18 लाख, एफआईआर दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । बाजारखाला थाने में राजाजीपुरम निवासी कमलेश कुमार ने बालाजी पेठा भंडार के मालिक शैलेंद्र सिंह, उनके बेटे अनिल कुमार सिंह और पत्नी सरला सिंह पर एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि तीनों ने उनसे बैंक में बंधक रखे गये भवन का सौदा 22 लाख रुपये में किया। 18 लाख रुपये वसूल लिये। जानकारी होने पर आपत्ति की तो धमकी देने लगे। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

राजाजीपुरम निवासी कमलेश कुमार के मुताबिक वह किडनी रोग से पीड़ित हैं। बालाजी पेठा भंडार देवकी रोड बख्शी का तालाब के मालिक शैंलेंद्र सिंह पुराने परिचित हैं। शैलेंद्र व उनके बेटे अनिल कुमार सिंह ने अपना रिहायशी मकान बेचने की बात कही। इसके लिए 22 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। 18 लाख रुपये कमलेश ने शैलेंद्र व उनके बेटे अनिल को दे दिया। जब रजिस्ट्री करने को कहा तो टालमटोल करने लगे। इस बीच जानकारी करने पर सामने आया कि मकान को इन लोगों ने बंधक रखकर लोन कराया है। इस पर आपत्ति की तो कहा कि बंधनमुक्त कराने के बाद ही रजिस्ट्री करेंगे। इसके बाद चार लाख रुपये की और मांग की गई। इसके बाद भी मकान को बंधक मुक्त नहीं कराया गया। काफी समय बीतने के बाद रुपये वापस मांगा तो चार चेक से रुपये दिये। जो शैलेंद्र की पत्नी सरला के खाते की थी। भुगतान के लिए बैंक में लगाया तो बांउस कर गई। आपत्ति करने पर आरोपियों ने धमकी दी। इंस्पेक्टर बाजारखाला बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े : दिव्यांगों का मजाक उड़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना को लगाई फटकार, कहा- माफ़ी मांगे

संबंधित समाचार