गोंडा में ई-रिक्शा चालक की हत्या, झाड़ियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

गोंडा, अमृत विचार। नवाबगंज थाना क्षेत्र के उमरिया गांव के रहने वाले ई रिक्शा चालक की मंगलवार रात हत्या कर दी गयी। बुधवार की सुबह उसका शव उमरिया पावर हाउस के पीछे झाड़ियों को बीच पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है। 

नवाबगंज थाना क्षेत्र के उमरिया गांव का रहने वाला संगम लाल उर्फ भोले(45) ई रिक्शा चला कर अपना जीवन यापन करता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को वह ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह जब पावर हाउस के पीछे शव मिलने की सूचना पर लोग इकट्ठा हुए तो मृतक की पहचान संगम लाल के रूप में की गई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 

पुलिस आफ फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। मृतक का ई रिक्शा और कुछ शराब की बोतलें घटनास्थल से बरामद की गयी है। माना जा रहा है कि शराब पीने के बाद संगम का आरोपियों से विवाद हुआ होगा जिसके बाद गला कसकर उसकी हत्या कर दी गयी और शव को झाड़ियों के बीच फेंक दिया गया। मामले मैं मृतक के भाई की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।  

सात भाइयों में दूसरे नंबर पर था मृतक संगम

मृतक संगमलाल उर्फ भोले शुक्ला सात भाइयों में दूसरे नंबर पर था‌। 25 वर्ष पहले उसका विवाह हुआ था लेकिन विवाह के कुछ दिन बाद ही उसका अपनी पत्नी से अलगाव हो गया था। वह अपने भाइयों के साथ रहता था और ई रिक्शा चलाकर अपनी जीविका चलाता था।

यह भी पढ़ें:-UP में बाढ़ का कहर : 22 जिलों के 700 से अधिक गांव जलमग्न, 2.52 लाख से अधिल लोग प्रभावित, राहत बचाव कार्य जारी

 

संबंधित समाचार