मुरादाबाद: जहर खिलाने के बाद डंडों से पीटा था विपिन को

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खिलाने की भी पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार पहले युवक को जहर खिलाया गया, बाद में उसे लाठी-डंडों से पीटा गया। युवक के परिजनों की तहरीर पर मझोला थाने में ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खिलाने की भी पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार पहले युवक को जहर खिलाया गया, बाद में उसे लाठी-डंडों से पीटा गया। युवक के परिजनों की तहरीर पर मझोला थाने में ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

घटना मंगलवार को मझोला थाना क्षेत्र के ग्राम डिडौरा में हुई थी। गांव निवासी विपिन खेती-बाड़ी करता था। करीब चार साल पहले उसकी शादी सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के हरथला निवासी मनीषा के साथ हुई थी। बताते हैं कि विपिन शराब पीने का आदी था, जिस कारण अक्सर पत्नी से झगड़ा होता रहता था। रविवार को विपिन का पत्नी से झगड़ा हुआ तो अगले दिन वह अपने मायके चली गई। पत्नी के पीछे विपिन भी हरथला स्थित ससुराल पहुंच गया था। विपिन के परिजनों के अनुसार ससुराल से घर आने के बाद उसकी हालत खराब हो गई।

मंगलवार की रात विपिन की मौत हो गई। इसके बाद उसके परिजनों ने ससुरालियों पर पीट-पीटकर मारने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि रविवार को पत्नी से झगड़ा होने के बाद विपिन के ससुर और साले घर आए थे। यहां पर सभी ने उसके साथ मारपीट की।

विपिन सोमवार को जब ससुराल गया तो वहां पर भी उसे मारापीटा गया। विपिन के परिजन ससुरालियों पर जहर देने का भी आरोप लगा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया था। बुधवार को आई पीएम रिपोर्ट में विपिन को जहर देने के साथ ही उसके साथ मारपीट करने की भी पुष्टि हुई है। जिसके आधार पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

संबंधित समाचार