UP PET की कर रहे हैं तैयारी, इस तरह करें पूरी प्लानिंग, मिलेगी सफलता

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की पीईटी का आयोजन 6 एवं 7 सितंबर को दो पालियों सुबह 10 से  दोपहर 12 बजे तथा अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक प्रदेश में तय केंद्रों पर होगा।

परीक्षा का यह होगा सिलेबस

परीक्षा में भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, तर्क एवं तर्कशक्ति विषयों से 5-5 नंबर के प्रश्न आएंगे। इसके अलावा सामयिकी, सामान्य जागरूकता, अपठित हिंदी गद्यांश, ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण और तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण विषयों से 10-10 प्रश्न पूछे जाएंगे।

यह रहेगा परीक्षा का पैटर्न

यूपी पीईटी में बहुविकल्पीय प्रकार के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को एक अंक प्रदान किया जाएगा। लेकिन परीक्षा में माइनस मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक की कटौती की जाएगी। प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।

तीन वर्ष के लिए अनुमन्य रहेगा स्कोरकार्ड

इस वर्ष से उत्तर प्रदेश सरकार ने पीईटी स्कोर कार्ड की वैधता बदल दी है। पहले  स्कोरकार्ड की वैधता केवल एक वर्ष के लिए रहती थी लेकिन अब इसे तीन वर्ष कर दिया गया है। अब एक बार परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थी  स्कोरकार्ड के जरिये तीन वर्ष तक भर्ती में भाग ले पाएंगे।

ग्रुप 'सी' की इन भर्तियों के लिए पीईटी है जरूरी 

अभ्यर्थी परीक्षा एक बार पास करने के बाद ग्रुप 'सी' की सभी भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेगा। इनमें यूपी एएनएम मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग, राजस्व लेखपाल पद, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन, आईटीआई अनुदेशक, सम्मिलित तकनीकी सेवा, वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी, एक्सरे टेक्नीशियन, एग्रीकल्चर असिस्टेंट, राजस्व विभाग में जूनियर असिस्टेंट, अकाउंटेंट एवं ऑडिटर, गन्ना विभाग में सर्वेयर आदि पदों पर भर्ती के लिए पीईटी अनिवार्य है।

किस विषय के लिए कितने अंक निर्धारित

1. भारतीय इतिहास, ⁠भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, ⁠भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान,  प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, लॉजिक एंड रीजनिंग 
(सभी से 5-5 अंकों के प्रश्न) 

2. करेंट अफेयर्स- 10 अंक

3. जनरल अवेयरनेस- 10 अंक

4. अपठित हिन्दी गद्यांश - 10 अंक

5. ग्राफ की व्याख्या- 10 अंक

6. तालिका की व्याख्या- 10 अंक

यह भी पढ़ेंः बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के 3 पाकिस्तानी आतंकवादी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया हाई अलर्ट

संबंधित समाचार