काशी में पहली बार सीएम योगी ने किया जनता दर्शन, अग्रसेन कन्या PG कॉलेज की शिक्षिकाओं ने भी की मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने काशी दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह सर्किट हाउस में जनता दर्शन किया। लखनऊ और गोरखपुर के बाद वाराणसी में मुख्यमंत्री का यह पहला जनता दर्शन कार्यक्रम था। 

इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की शिक्षिकाओं ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। शिक्षिकाओं ने बताया कि पांच जून को बिना किसी पूर्व सूचना के 15 कर्मचारियों और 16 शिक्षकों को नौकरी से हटा दिया गया। 

उन्होंने कहा, “ हमने कई बार जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आज मुख्यमंत्री जी ने हमारी बात सुनी और जांच के आदेश दिए हैं।” उन्होंने काशी में मुख्यमंत्री के जनता दर्शन को एक सार्थक पहल बताया। 

संबंधित समाचार