UP : लव जिहाद...कैफे संचालक आलम ने प्रेम बनकर युवती से किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में कैफे संचालक आलम ने अपना धर्म और नाम बदलकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया। उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। सच्चाई सामने आने पर शादी करने से साफ इनकार कर दिया। आरोपी ने पीड़िता को अविवाहित बताया था मगर दो बच्चों का पिता निकला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीलीभीत की रहने वाली युवती ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह यहां पर किराये के मकान में रहती है। और एयरफोर्स गेट स्थित कैफे में काम करती थी। आरोप है कि कैफे का मालिक कस्बा व थाना हाफिजगंज निवासी आलम है। उसने खुद को प्रेम सिंह बता कर उसे अपना बिजनेस पार्टनर बनाया। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। आरोपी ने पीड़िता से खुद को अविवाहित बताया और शादी करने का झांसा दिया। इस पर दोनों सहमत हो गए और रिलेशनशिप में रहने लगे। इस दौरान आरोपी लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता को जानकारी हुई कि यह प्रेम सिंह नहीं बल्कि आलम है, जिसने साजिश के तहत उससे अपना धर्म छिपाया है।

आरोप है कि आलम ने असलियत खुलने के बाद भी पीड़िता को लगातार झांसा देता रहा कि वह उससे हिंदु रीति-रिवाज से शादी करेगा और शादी का वादा कर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की शादी करने की बात पर हर बार उसे टाल देता था। आरोप है कि इस दौरान वह तीन से चार बार गर्भवती भी हुई। आलम हर बार उसका निजी अस्पताल में गर्भपात कराता रहा। इतना ही नहीं आलम ने खुद को अविवाहित बताया, लेकिन बाद में पता चला कि वह दो बच्चों का पिता है। शादी का दबाव बनाने पर आलम समेत उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी आलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इज्जतनगर थाना प्रभारी बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार