आपरेशन री-क्लेम: 15 महीने में नगर निगम की 1179.22 करोड़ की संपत्तियां कब्जा मुक्त
मुरादाबाद, अमृत विचार। 15 महीने का पिछला कार्यकाल नगर निगम की बेशकीमती 1179.22 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर निगम की झोली भरने के नाम रहा। महत्वपूर्ण परियोजनाएं मूर्त रुप पाईं तो निगम की बेशकीमती संपत्तियों पर लंबे समय से कुंडली मार कर बैठे लोगों को बेदखल किया गया। आपरेशन री-क्लेम ने निगम की संपत्तियों को उसके अधिकार में वापस कराया।
निगम प्रशासन ने अपनी भूमि व आवासों पर अनाधिकृत रूप से काबिज व्यक्तियों के विरूद्ध अभियान चलाया जिसे ऑपरेशन री-क्लेम नाम दिया गया। इसमें अवैध कब्जेदारों के विरूद्ध बिना किसी दबाब में आए सम्पत्तियों/भूमि को कब्जे से मुक्त कराने में अड़चने दूर हुईं और सफलता मिली।
अपनों से भी निगम को मिला था सिला
नगर निगम की संपत्तियों के संरक्षण में निगम के कुछ अपने भी ईमानदार नहीं थे। जिससे सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाके में वर्षों तक निगम की संपत्तियां अवैध कब्जेदारों के चंगुल में रहीं और अमला खामोश रहा। मगर निगम प्रशासन की बदली सूरत की सख्त छवि से अवैध कब्जेदारों को बेदखल करने में सफलता मिली।
सपा कार्यालय पर सुई की नोंक
निगम प्रशासन ने कोठी नंबर चार को खाली कराने के लिए कदम बढ़ाया तो प्रशासन और शासन का पूरा साथ मिला। हालांकि अभी इसके रास्ते में अड़चनों को दूर करने में मशक्कत करनी होगी।
इन पर चला था चाबुक, खाली हुई संपत्तियां
सिविल लाइंस कंपनी बाग स्थित निगम आवास हुमायूं कदीर पूर्व नगर प्रमुख नगर निगम के वारिसान, कीमत 8 करोड़ : पीली कोठी नगर निगम परिसर स्थित 3 भवन, ममता यादव, अजय ओझा, कीमत 11 करोड़ : निगम भवन संख्या 1 03 बंगला गांव चौराहे के निकट नगर तरूण गुप्ता, सोमवीर सिंह, 2.5 करोड : बंगला गांव चौराहे के निकट नगर निगम भवन संख्या 2, उर्मिला देवी उपाध्याय, 25 करोड़ : चक्कर का मैदान भवन संख्या 04, हारिस अहमद फारूकी पुत्र स्व. एसए फारूकी, 3 करोड़ : चक्कर का मैदान भवन संख्या बी-1, भगवानदास शर्मा, कीमत 3 करोड़ रुपये
चक्कर का मैदान भवन संख्या 05 उमेश चन्द्र रस्तोगी पुत्र स्व. दिनेश चन्द्र रस्तोगी, 3 करोड़ : चक्कर का मैदान मनोज शर्मा, कीमत 3 करोड़ : चक्कर का मैदान भवन सख्या 3, पीके गुप्ता, सेवानिवृत्त चिकित्साधिकारी, 3 करोड़ : चक्कर का मैदान भवन संख्या 8, पीडी शर्मा, 3 करोड़ : गांधी पार्क सेंट मैरी स्कूल के निकट भवन संख्या 01, समरपाल सिंह, 3 करोड़ : गांधी पार्क सेंट मैरी स्कूल के निकट भवन संख्या 03, कुसुम चतुर्वेदी, 3 करोड़ : नबापुरा स्थित नगर निगम आवास, मो. नसीम पुत्र सलीम, 6 करोड़ : हैलेट रोड स्थित नगर निगम आवास 1, इकबाल, अनुचर के वारिसान
हैलेट रोड स्थित नगर निगम आवास - 2, ओमप्रकाश, 15 करोड़ : हैलेट रोड स्थित नगर निगम आवास - 3, रामवती,
: रामपुर रोड कटघर थाने के निकट ग्राम मदौरा खसरा संख्या 326 व 327 (क्षे०-6500 वर्गमीटर), 120 अवैध कब्जेदार, कीमत 200 करोड़ रुपये
: सिविल लाइंस स्थित गाटा संख्या 373 ए 374 (से०-25455 हेक्टेअर) टाइटस स्कूल, 500 करोड़ रुपये
: कटघर स्टेशन के निकट गाटा संख्या 832, ऋषिकुल स्कूल, 15 करोड़ : महिला थाने के निकट गाटा संख्या 398 (से०-670 वर्गमी०) विनोद गुप्ता, अध्यक्ष नेहरू युवा केन्द्र, 25 करोड़ : रोडवेज के निकट गाटा संख्या 233 (से0-2990 वर्गमीटर), वर्मा सेल्स डिस्ट्रीब्यूटर्स, भारत पेट्रोलियम, 60 करोड़ : नेक्ता शोरूम के सामने की भूमि (से०-3000 वर्गमी०) लाकड़ी फाजलपुर मेन हाइवे पर अवैध कब्जेदार की जोत में, कीमत
45 करोड़ : ग्राम मुकर्रबपुर एस०टी०पी० के सामने गाटा संख्या 707 (से0-15000 वर्गमी०), अवैध कब्जेदार की जोत में, कीमत 100 करोड़ : ग्राम मैनाठेर में गऊशाला के निकट गाटा संख्या 1007 (से०-3100 वर्गमी०) अवैध कब्जेदार की जोत में, 25 करोड़ : ग्राम कल्याणपुर मन्दिर के पात्त गाटा संख्या 32 (से०-200 वर्गमी०),अवैध कब्जेदार की जोत में, 10 लाख
: हरथला मुस्तकम गंगा मन्दिर के पास गाटा संख्या 403 नि० (से)-200 वर्गमी०),अवैध कब्जेदार की जोत में, कीमत 1 करोड़ 50 लाख रुपये
: ग्राम मैनाठेर गाटा संख्या 370, 1131 (क्षे०-28430 वर्गमीटर),अवैध कब्जेदार की जोत में, कीमत 60 करोड़ : ग्राम सोनकपुर गाटा संख्या 391 (क्षे०-1420 वर्गमी०), अवैध कब्जेदार की जोत में, कीमत 7 करोड़ 10 लाख
: ग्राम सोनकपुर गाटा संख्या 395, अवैध कब्जेदार की जोत में,12 करोड़ 16 लाख
: भोगपुर मिठौनी उर्फ शिरीकुई गाटा नं0 907 (हो०-360 वर्गमी०), अनाधिकृत कब्जा,1 करोड़ 80 लाख
: मऊ गाटा संख्या 598 (क्षे०-240 वर्गमी०), अनाधिकृत कब्जा, 90 लाख
: मानपुर नरायनपुर गाटा संख्या 236 (क्षे०-400 वर्गमी०), रहमान उल एक अवैध पार्किंग, 12 करोड़ : (दो०-300 वर्गमी०) मानपुर नरायनपुर गाटा संख्या 42, 13 अनाधिकृत खोखो द्वारा काबिज भूमि, 9 करोड़ : लाकड़ी फाजलपुर गाटा संख्या 332 (क्षे०-400 वर्गमी०) तालाब पर अवैध कब्जा, 2 करोड़ : महिला थाने के निकट छावनी 398 बी (शे०-400 वर्गमी०) रामकिशोर, 12 करोड़ : लाकड़ी फाजल पुर गाटा नं० 979/11 व 979/14, जय प्रकाश रस्तोगी, 20 करोड़ : भोगपुर मिठौनी उर्फ शिरीकुई गाटा नं० 1037 (क्षे०-60 वर्गमी०), मनोज थरेजा आदि, 1.60 करोड़
कुल योग 1179.22 करोड़ रुपये
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल, आईएएस ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से 15 महीने में नगर निगम की भूमि और आवासों पर अनाधिकृत रूप से काबिज व्यक्तियों के विरूद्ध अभियान बिना किसी दबाव के ऑपरेशन री-क्लेम चलाया। इसमें अवैध कब्जेदारों से नगर निगम की 1179.22 करोड़ रुपये की सम्पत्तियों/भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।
