UP : नौकरी व आवास दिलाने के नाम पर 35 लाख की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ढबारसी, अमृत विचार। संविदा पर नौकरी दिलाने व आवास बनवाने के नाम पर 100 महिलाओं व 12 युवकों से 35 लाख रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले सीओ हसनपुर के आदेश पर आदमपुर थाने में तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

आदमपुर थाना क्षेत्र के बागड़पुर मुजब्ता निवासी सरजीत सिंह ने आरोप लगाया कि 2022 में हसनपुर थाना क्षेत्र के बीझलपुर गांव निवासी अयूब खानलखनऊ घुमाने के लिए ले गया था। लखनऊ में अयूब खान ने हेमंत गंगवार व अमित कुमार सक्सेना निवासी ग्राम लखीमपुर, थाना शीशगढ़ जनपद बरेली तथा नितिन गौड़ पुत्र वासुदेव गौड़ से मिलवाया था। हेमंत गंगवार ने स्वयं को मुख्यमंत्री का नजदीकी बताते हुए कहा कि वह नौकरी लगवा सकता है और आवास दिलवा सकता है। 

नौकरी के लिए डेढ़ लाख रुपए तथा आवास के लिए 15 हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे। सरजीत सिंह ने 12 लोगों से 18 लाख रुपए तथा आवास के लिए 100 महिलाओं से 15 लाख रुपए समेत 35 लाख रुपए एकत्रित करके तीनों लोगों को दे दिए। इनमें 22 लाख रुपए बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए जबकि 13 लाखनगद दिए गए। 

नौकरी व आवास न मिलने पर हेमंत गंगवार आदि से रुपए वापस मांगे तो इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सीओ हसनपुर दीप कुमार पंत के आदेश पर आदमपुर थाने में तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी कुमरेश त्यागी ने बताया कि सरजीत सिंह की तहरीर पर हेमंत गंगवार, अमित सक्सेना, नितिन गौड़ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा मामले की विवेचना की जा रही है।

संबंधित समाचार