मुकेश अंबानी बने दादा, बहू श्लोका मेहता ने बेटे को दिया जन्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी गुरुवार को दादा बन गए हैं। मुकेश के पुत्र आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने आज सुबह बेटे को जन्म दिया। आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। उनकी शादी के जश्न की देश-दुनिया में चर्चा रही थी। दोनों …

मुंबई। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी गुरुवार को दादा बन गए हैं।
मुकेश के पुत्र आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने आज सुबह बेटे को जन्म दिया। आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। उनकी शादी के जश्न की देश-दुनिया में चर्चा रही थी। दोनों स्कूल के समय से ही मित्र थे। श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री की है।

श्लोका रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर हैं। इस हीरा कंपनी के मालिक श्लोका के पिता रसेल मेहता हैं। बिजनेसलेडी होने के साथ ही श्लोका एक सोशल वर्कर भी हैं। उन्होंने 2015 में ConnectFor नाम से एनजीओ शुरू किया था, जो कि जरूरतमंदों को शिक्षा, भोजन और घर उपलब्ध कराता है।​​​​

बता दें कि आकाश-श्लोका की शादी में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, उनकी पत्नी चेरी ब्लेयर, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून, सुंदर पिचाई, उनकी पत्नी अंजलि, आनंद महिंद्रा, सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, उद्योगपति रतन टाटा, लक्ष्मी मित्तल, अभिनेता रजनीकांत और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा समेत देश दुनिया की कई हस्तियां शामिल हुई थीं।

आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में रखा गया था। यह प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन तीन दिन तक चला था। इस सेलिब्रेशन में भी तमाम बड़ी हस्तियां शामिल रहीं थीं।

पिछले साल, मुकेश अंबानी की कंपनी, रिलायंस ने लगभग 620 करोड़ रुपए में ब्रिटेन के खिलौना ब्रांड हैमलेज ग्लोबल होल्डिंग्स लिमिटेड को खरीदा था। तब लोग सोशल मीडिया पर मजाक कर रहे थे कि मुकेश अपने घर आने वाले ‘नए मेहमान’ के लिए पहले से ही खिलौने इकट्ठे कर रहे हैं।

 

संबंधित समाचार