Moradabad : कांठ में तेंदुए का जोड़ा दिखने से फैली दहशत, शोर मचाने पर जंगल में भागे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांठ, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के गांव मुख्तियारपुर नवादा के पास तेंदुए का जोड़ा दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

रविवार की रात कुछ लोगों को स्वामी चमन ऋषि महाराज के आश्रम पर तेंदुए का जोड़ा दिखाई दिया। जिसकी वीडियो बना ली गई। तमाम ग्रामीण व किसान एकत्र हो गए। ग्रामीणों को देख तेंदुए का जोड़ा पेड़ पर चढ़ गया। काफी शोर मचाने के बाद जंगल के रास्ते चला गया।

खेतों में तेंदुए के पंजों के निशान भी मिले हैं। मास्टर धर्मपाल सिंह बिश्नोई, बिट्टू बिश्नोई, हरीराज सिंह बक्शी, कृष्ण अवतार सिंह, सुभाष पारवा, धर्मवीर सिंह, राजवीर सिंह, लखी बिश्नोई आदि का कहना है कि चमन ऋषि आश्रम में रहते हैं। जो इस समय हरिद्वार में है। वहां श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। नहर के समीप कई बार तेंदुआ देखा जा चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि शेखर बिश्नोई के घेर में घुसकर कुछ दिन पूर्व एक गोवंश को शिकार बना लिया था। किसान खेतों पर जाते डर रहे हैं। बच्चों का घर से निकलना बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

संबंधित समाचार