अमेठी: राज्यमंत्री सुरेश पासी ने दो इंटरलॉकिंग सड़कों का किया लोकार्पण
शुकुल बाजार/अमेठी, अमृत विचार। राज्यमंत्री सुरेश पासी ने विकासखंड शुकुल बाजार में दो इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण किया। राज्यमंत्री ने विकासखंड के कृष्ण चंद्र रामचंद्र इंटर कॉलेज रहमत गढ़ और पूरे भाले में इंटरलॉकिंग सड़कों की सौगात दी। बता दें, इंटर कॉलेज में सड़क न होने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता …
शुकुल बाजार/अमेठी, अमृत विचार। राज्यमंत्री सुरेश पासी ने विकासखंड शुकुल बाजार में दो इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण किया। राज्यमंत्री ने विकासखंड के कृष्ण चंद्र रामचंद्र इंटर कॉलेज रहमत गढ़ और पूरे भाले में इंटरलॉकिंग सड़कों की सौगात दी।
बता दें, इंटर कॉलेज में सड़क न होने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के समय ग्राउंड में पानी भर जाता था और बच्चों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता था। जब विद्यालय प्रबंधन ने इससे राज्य मंत्री को अवगत कराया तो उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए दो महीने के अंदर कॉलेज में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण करवाया। वहीं पूरे भाले में भी ग्रामीणों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता था। जिसे देखते हुए वहां भी इंटर लॉकिंग सड़क का निर्माण करवाया गया है।
इस मौके पर राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा कि हाल ही में शुकुल बाजार विकास खंड को नए पावर हाउस का तोहफा मिला है। वहीं महोना में आईटीआई इंजीनियरिंग कॉलेज का भी निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का जीवन में विशेष महत्व है विकासखंड में कहीं औद्योगिक शिक्षा ना होने की वजह से बच्चों को दूर जाना पड़ता था क्षेत्र में आईटीआई इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना के बाद बच्चों को औद्योगिक शिक्षा मिल सकेगी तथा उनके उज्जवल भविष्य और उनके विकास में यह शिक्षा सहायक सिद्ध होगी।
इस दौरान व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक पंडित राम उंजेरे शुक्ला, विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष अवधेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह, युवा भाजपा नेता हरकेश तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. ओंकार नाथ सिंह, विद्यालय प्रबंधक उमाशंकर तिवारी, प्रधानाचार्य राजेंद्र पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष जसकरण सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री महेंद्र कुमार शुक्ला, सेक्टर संयोजक सुशील तिवारी, सेक्टर संयोजक प्रशांत मिश्रा, आईटी सेल सहसंयोजक प्रशांत शुक्ला, प्रधान रामराज उर्फ गोली ,आदि सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं आम जनमानस मौजूद रहे।
