Varanasi Police Transfer: वाराणसी में 45 पुलिसकर्मियों का तबादला, जांच के बाद हुई कार्रवाई, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के लंका थाने और अन्य चार पुलिस चौकियों पर तैनात 45 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) काशी जोन गौरव बंशवाल ने मंगलवार को बताया कि जांच के बाद लंका थाने और उससे संबंधित चौकियों से जुड़े 45 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया। जांच में पाया गया कि ये पुलिसकर्मी तीन वर्ष से अधिक समय से थाने और विभिन्न चौकियों पर तैनात थे। 

भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार ने लंका थाने के साथ-साथ बीएचयू, रमना, नगवा और संकट मोचन चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों की जांच की। इसके बाद डीसीपी गौरव बंशवाल ने जांच रिपोर्ट के आधार पर 45 पुलिसकर्मियों का तबादला विभिन्न थानों में कर दिया।

जांच में सामने आया कि लंका थाने में 15 पुलिसकर्मी ऐसे थे, जो पांच वर्षों से अधिक समय से तैनात थे। इन सभी का तबादला अन्य थानों में किया गया है। लंका थाना परिसर में कुछ दिन पहले मुंशी भानु प्रताप सिंह, कारखास मनोज सिंह और कांस्टेबल दुर्गेश सरोज के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।

संबंधित समाचार