कोल्ड ड्रिंक एजेंसी दिलाने के नाम पर रिटायर कर्मी से ठगे 6 लाख, पुलिस ने रिपोर्ट की दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बाराबंकी: अमृत विचार। थाना क्षेत्र में कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी दिलाने के नाम पर एक सेवानिवृत्त कर्मी से छह लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के ग्राम टेसुवा सलेमचक निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी चन्द्रपाल सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाने वाला सुनील कुमार वर्मा निवासी अमीनपुरवा ने उनसे कैम्पा कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी दिलाने के नाम पर लगभग छह लाख रुपये हड़प लिए। 

उसने 31 जनवरी सुनील 50 हजार रुपये भारतीय स्टेट बैंक से नकद, एक लाख रुपये पुत्र रवि प्रताप के खाते से मोबाइल से व यूपीआई से साढ़े चार लाख रुपये चेक द्वारा विपक्षी के खाते में जमा किए। बावजूद इसके एजेंसी दिलाई गई और न ही पैसा लौटाया गया। 

बताया कि शिकायत करने पर विपक्षी ने दो बार लिखित सुलहनामा कर हर माह 50-50 हजार रुपये लौटाने का वादा किया, लेकिन जब रुपये मांगे गए तो उसने गंभीर धाराओं में फंसाने की धमकी देते हुए पैसा लौटाने से साफ इंकार कर दिया। चन्द्रपाल का आरोप है कि सुनील का एक संगठित गिरोह है जो ग्राम वैश तिराहे पर उसकी दुकान पर बैठकर लोगों को झांसा देता है।

ये भी पढ़े : यूपी की दूसरी मदर स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट का बाराबंकी में शुरू, जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

संबंधित समाचार