सीएम योगी कल राजसदन में देंगे अयोध्या के राजा विमलेंद्र मोहन को श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम छह बजे अयोध्या आकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य एवं राजपरिवार अयोध्या के वरिष्ठ सदस्य विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र को राजसदन में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसके बाद वह अयोध्या रामकथा हवाई पट्टी से गोरखपुर निकलेंगे और वहां रात्रि प्रवास करेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य एवं राजपरिवार अयोध्या के वरिष्ठ सदस्य राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का कल त्रयोदश संस्कार है, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आयेगे। शाम को लखनऊ से उनका हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क अयोध्या के लिए उड़ान भरेगा।

रामकथा पार्क से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पौराणिक हनुमान गढ़ी जाकर बजरंग बली की आराधना करेंगे, इसके बाद उनका काफिला राममंदिर पहुंचेगा जहां रामलला का दर्शन पूजन अर्चन करेंगे। राममंदिर से सीधे राजसदन आकर राजा अयोध्या विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। 

संबंधित समाचार