रामपुर : विधवा पुत्रवधू से शादी का दबाव बना रहा ससुर, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार: विधवा पुत्रवधू ने ससुर पर जबरदस्ती शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मामले में शाहबाद पुलिस ने सुसर सहित पांच पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जिला बरेली के थाना सिरौली के एक गांव निवासी एक महिला का कहना है कि उसकी शादी 16 मई 2022 को शाहबाद थाना क्षेत्र के नंदगाव निवासी मोहम्मद आसिफ से हुई थी। उसके पिता ने काफी दहेज दिया था। उसके बाद भी ससुराली खुश नहीं थे। उसके पति मोहम्मद आसिफ की मौत 20 मई 2024 को हो गई। महिला के पास एक दो साल की बच्ची भी है। पति की मौत के बाद ससुराली उसको आए दिन मारते पीटते हैं। महिला का कहना है कि ससुर उस पर गंदी नियत रखता है। कई बार अश्लील हरकतें कर चुकी है। महिला ने बताया कि ससुर उसके जबरन शादी करने का दवाब बना रहा है। शादी नहीं करने पर उसको और बेटी को जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता ने शाहबाद थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ससुर कमरूद्दीन, आरिफ, रेहान, इरफान और एक महिला के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने सभी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार