मायावती ने की योगी सरकार के फैसले की सराहना, मुख्यमंत्री को दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

कानपुरः कानपुर के बुद्धा पार्क में शिवालय पार्क बनाने की योजना को विवादों के बाद रद्द कर दिया गया है। इस निर्णय का बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने स्वागत किया और इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज में सौहार्द और भाईचारा बनाए रखना जरूरी है।

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कानपुर के बुद्धा पार्क में शिवालय पार्क बनाने का विवादास्पद प्रस्ताव रद्द होने की खबर आज सुर्खियों में है। इस फैसले का स्वागत है और इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद। उम्मीद है कि सरकार भविष्य में ऐसे किसी भी विवादित कदम को गंभीरता से लेगी और समाज में शांति, एकता व भाईचारे को कायम रखने के लिए कठोर कदम उठाएगी।"

इस बात को लेकर था विवाद

यह पूरा मामला कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में स्थित बुद्धा पार्क से जुड़ा है, जिसका निर्माण 1997 में मायावती के शासनकाल में हुआ था। इस पार्क में प्रयागराज के शिवालय पार्क की तरह 12 ज्योतिर्लिंग स्थापित करने की योजना बनाई गई थी, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। मायावती ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि बुद्धा पार्क बौद्ध धर्म और अम्बेडकर अनुयायियों की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि सभी धर्मों के अपने पूजा स्थल हैं, और इस पार्क में किसी अन्य धर्म का पूजा स्थल बनाना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से इस योजना को रद्द करने की मांग की थी।  

नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी इस मुद्दे पर विरोध जताया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस प्रस्ताव को वापस लेने का आग्रह किया था।

यह भी पढ़ेंः CM Yogi Live: सीएम ने IIT कानपुर में कॉरपोरेट-एकेडमिया समिट का किया उद्घाटन, बोले- 11 साल में बदली भारत की सूरत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव