Bijnor News: गणपति विसर्जन के दौरान रामगंगा में बहे दो भाई, परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल
बिजनौर (उप्र)। बिजनौर जिले में गणपति प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। दो भाई रामगंगा नदी के तेज प्रवाह में बह गये।
पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने बुधवार को बताया कि भूतपुरी के रामगंगा नदी घाट पर मंगलवार शाम श्रद्धालुओं का जत्था गणपति की मूर्ति विसर्जित कर रहा था। इसी जत्थे में शामिल धर्मेन्द्र (36) और विजेन्द्र (34) विसर्जन के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गये। उन्होंने बताया कि गोताखोरों की मदद से दोनों भाइयों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः CM Yogi: सीएम ने IIT कानपुर में कॉरपोरेट-एकेडमिया समिट का किया उद्घाटन, बोले- 11 साल में बदली भारत की सूरत
