लखीमपुर खीरी : महिला से ढाई हजार रुपए लेने के आरोप में दरोगा लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मझगई, अमृत विचार। बल्लीपुर निवासी एक महिला ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। महिला का कहना है कि उसे पकड़कर लाए गए एसआई दिलीप राय ने छोड़ने के नाम पर ढाई हजार रुपए की रिश्वत ली, फिर भी उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की और चालान भेज दिया।

महिला के वायरल किए गए वीडियो में उसने साफ तौर पर दरोगा पर रुपए लेने का आरोप लगाया। वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया और मंगलवार को तत्काल एसआई दिलीप राय को लाइन हाजिर कर दिया। इस घटना से स्थानीय क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अगर महिला ने साहस दिखाकर वीडियो वायरल न किया होता तो मामला दबा रह जाता।

संबंधित समाचार