मुरादाबाद : सपा सांसद ने कहा-जनता की भावनाओं का ख्याल नहीं रख रहे नरेंद्र मोदी
मुरादाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को भूमि पूजन करने के साथ नये संसद भवन की आधारशिला रखी। चार मंजिला नये संसद भवन का निर्माण कार्य भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ तक पूरा कर लिए जाने की संभावना है। वहीं मुरादाबाद से सपा सांसद डा. एसटी हसन ने नये संसद भवन की आधारशिला रखने …
मुरादाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को भूमि पूजन करने के साथ नये संसद भवन की आधारशिला रखी। चार मंजिला नये संसद भवन का निर्माण कार्य भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ तक पूरा कर लिए जाने की संभावना है। वहीं मुरादाबाद से सपा सांसद डा. एसटी हसन ने नये संसद भवन की आधारशिला रखने पर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जनता की भावनाओं का ख्याल नहीं रख रहे है।
सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि कोरोना के चलते सांसदों की निधि भी रोक दी गई है और फिजूल खर्चे किए जा रहे है। जो विकास कार्य जनता के लिए जरूरी थे सरकार उन पर ध्यान नहीं दे रही। दूसरी तरफ ये तकरीबन 1-2 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट लांच कर दिया।
सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि हमारा कानूनधर्मनिरपेक्ष कानून है। देश में हिंदू मुस्लिम बौद्ध जैन आदि लोग रहते है। सबका इस देश पर बराबर का अधिकार है। सब धर्म के मानने वालों का अधिकार है। कानून इस बात की इजाजत नहीं देता की आप धर्मिक रीति रिवाजों से सरकारी काम करे।
