अयोध्या में सरयू फिर उफान पर...कई गांवों में फिर घुसा पानी, खतरे के निशान से 96 सेमी. ऊपर बह रही नदी
अयोध्या, अमृत विचार। सरयू एक बार फिर उफान पर है। यह गुरुवार लाल निशान से लगभग 96 सेमी. ऊपर बह रही थी। प्रति दो घंटे एक सेमी. की रफ्तार से पानी ऊपर चढ़ रहा है। इससे रुदौली के कैथी मांझा सहित सोहावल और सदर के कई गांवों में फिर पानी घुस गया है। कछार गांव के लोग परेशान है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कार्यालय के मुताबिक तीनों तहसीलों रुदौली, सोहावल और सदर के कर्मचारी इस पर नजर रख रहे हैं।
शुजागंज प्रतिनिधि के मुताबिक रुदौली कैथी मांझा के करीब 50 परिवारों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई हैं। घरों में भी पानी घुस गया है। तहसीलदार रुदौली विजय गुप्ता ने उपनिरीक्षक अनिल यादव के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का नाव से निरीक्षण किया। लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पशुओं के लिए भूसा और पीड़ितों को खाद्यान्न जल्द व्यवस्था कराई जायेगी।
ये भी पढ़े :बारावफात आज, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, 54 अफसर, 40 CCTV और दो ड्रोन करेंगे जुलूस की निगरानी
