दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटा... लोगों की मिली राहत

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के पुराने रेलवे पुल पर रविवार सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 205.56 मीटर दर्ज किया गया जो निकासी (लोगों के सुरक्षित निकाले जाने) के लिए निर्धारित 206 मीटर के निशान से नीचे है। 

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी के लिए चेतावनी का निशान 204.50 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है और लोगों को निकालने का काम 206 मीटर पर शुरू होता है। पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख निगरानी बिंदु के रूप में काम करता है। पिछले कुछ दिनों में, नदी के किनारे के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। नदी के पास निचले इलाकों से निकाले गए लोगों के अस्थायी आवास के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और मयूर विहार इलाकों में टेंट लगाए गए हैं। 

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से 51,335 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वजीराबाद बैराज से लगभग 73,280 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बैराजों से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे लगते हैं। ऊपरी इलाकों से कम पानी छोड़े जाने से भी जलस्तर बढ़ रहा है। 

यह भी पढ़ेंः सात सितंबर: दिल्ली उच्च न्यायालय में सूटकेस में रखे बम में विस्फोट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

UP Assembly Special Session : यूपी विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आहूत, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा
पहलगाम हमले के 1 साल बाद भी नहीं खुला बैसारन का मैदान, आज भी हैं ताजे जख्म, जानें पर्यटन व्यवसाय की जमीनी हकीकत 
Matrubhoomi: लद्दाख की पहाड़ियों में सलमान खान ने की कठिन ट्रेनिंग, चोटों के बावजूद पूरा किया 45 दिनों का शेड्यूल
Aakhri Sawaal: संजय दत्त की फिल्म का बड़ा धमाका, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ रिलीज होने वाली भारत की पहली फिल्म 
एनटीआर फैंस के लिए डबल सेलिब्रेशन..20 मई को बर्थडे के मौके पर आ रहा है NTRNeel का 'फर्स्ट ग्लिम्स', मेकर्स ने जारी किया रोमांचक पोस्टर