Vice Presidential Election : उप राष्ट्रपति चुनाव से पहले NDA सांसदों की डिनर पार्टी रद्द, पीएम PM आवास पर होना था कार्यक्रम, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति पद के लिए मंगलवार, नौ सितम्बर को प्रस्तावित चुनाव से एक दिन पहले सोमवार (आठ सितम्बर) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास पर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया था। हालांकि, अब इस कार्यक्रम को रद कर दिया गया है।

कई राज्यों में भीषण बाढ़ के मद्देनजर रद की गई पार्टी

माना जा रहा था कि डिनर पार्टी एक तरीके से उप राष्ट्रपति चुनाव से पहले एनडीए नेताओं के बैठक के तौर पर थी। लेकिन अब इसे रद कर दिया गया है और इसके पीछे की वजह भी सामने आई है। चूंकि पंजाब उत्तर भारत के कई राज्य इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। आपदा की इन स्थितियों के मद्देजनर डिनर पार्टी को रद कर दिया गया।

पीएम आवास के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर भी सोमवार को ही भाजपा नेताओं के लिए डिनर पार्टी का आयोजन किया गया था। इसको भी रद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, यह फैसला देश के कई हिस्सों में मानसून से हुई भारी तबाही को देखते हुए लिया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नुकसान पर जताई चिंता

इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लगातार बारिश, बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति ने लिखा कि इस साल मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं के बारे में जानने के बाद, मुझे हर बार गहरा दुख हुआ है। पहाड़ों में बादल फटने और मैदानी इलाकों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिससे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, असम और देश के कई अन्य हिस्सों में मौत और तबाही मची है।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश का भूपेंद्र चौधरी पर पलटवार: जब भाजपाई भ्रष्टाचार और आपसी कलह से फुर्सत पा लेंगे, तभी संगठन की लेंगे सुध...

संबंधित समाचार