UP: हुसैनगंज में खतरे के निशान से 0.81 मीटर नीचे बह रही रामगंगा

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार। रामगंगा हुसैन गंज में खतरे के निशान से 0.81 मीटर नीचे बह रही है। खतरे का निशान 196.36 मीटर पर है जबकि, नदी का बहाव 195.55 मीटर पर है। गंगापुर भोपतपुर बैराज से रामगंगा नदी में सुबह 8 बजे 41500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रविवार को कोसी नदी में तेजी से जल स्तर कम हुआ।

रामगंगा नदी में जल स्तर बढ़ रहा है हुसैन गंज बैराज से रविवार को 3500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। कोसी नदी का जल स्तर रविवार को कम हुआ है। कोसी नदी का जल स्तर कम होने से लोगों को राहत मिली है। दढ़ियाल बांध पर खतरे का निशान 209.69 मीटर है जिसके सापेक्ष रविवार को कोसी नदी का बहाव 207.70 मीटर पर हुआ। रामनगर बैराज से रविवार सुबह 8 बजे कोसी नदी में 5993 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। 

दढ़ियाल बांध पर कोसी का जल स्तर घट गया। लालपुर वियर पर खतरे का निशान 195.23 मीटर पर है जिसके सापेक्ष बहाव 192.98 मीटर पर हुआ। लालपुर वियर से सुबह 8 बजे 10873 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। 64- कोसी नदी का जल स्तर घटने से बागों में पानी कम हो गया है।

संबंधित समाचार