बाराबंकी: शौच करने गई युवती से युवक ने किया जबरन दुष्कर्म, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। यूपी के बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में शौच करने गई युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोप है कि युवक ने युवती को दबोचकर झाड़ियों में खींच लिया और दुष्कर्म करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला 4 सितम्बर की शाम का है। 

एक गांव निवासी युवती (20) शौच के लिए खेत की ओर गई थी। इसी दौरान मसौली थाना क्षेत्र के गिदरही गांव निवासी अमन वहां पहुंच गया और उसने अचानक पीछे से युवती को दबोच लिया। शोर मचाने से रोकने के लिए उसने दुपट्टे से मुंह बांध दिया और झाड़ियों में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी मिलने की बात कही है। घटना की जानकारी होने पर युवती के पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अमन के खिलाफ दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार