रामपुर : चारा लेने गए मजदूर की तालाब में डूबने से मजदूर की मौत
बिलासपुर थाना क्षेत्र का मामला
रामपुर, अमृत विचार: पशुओं के लिए चारा लेने गए मजदूर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। लोगों ने शव को बाहर निकाला। उसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव पईपुरा निवासी 45 साल के राजन सोमवार को घर से घास लेने के लिए गए थे। अचानक से पैर फिसल जाने के बाद वह तालाब में डूब गए थे। जब शाम के समय कुछ लोग तालाब में पेड़ लगाने गए तो शव को उतराता देखकर शोर मचा दिया। उसके बाद पुलिस भी आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।
