प्रतापगढ़ : दादी की तेरहवीं में गए एआरटीओ चौकी इंचार्ज की सड़क हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

एसपी डा.अनिल कुमार समेत पुलिसकर्मियों ने व्यक्त की संवेदना

प्रतापगढ़, अमृत विचार: अंतू थाने के एआरटीओ चौकी  इंचार्ज की सड़क हादसे में मौत हो गई। निधन की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी समेत पुलिसकर्मियों ने शोक व्यक्त किया।

अंतू थानान्तर्गत एआरटीओ  चौकी इंचार्ज एसआई राजन बिंद भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत उहापुर गांव के रहने वाले थे। करीब 5 वर्ष पूर्व उनका पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ था। राजन बिंद  इस समय एआरटीओ चौकी के प्रभारी थे। उनकी दादी का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था। इस कारण वह 7 से 11 सितंबर तक छुट्टी लेकर अपने घर उहापुर गए थे। मंगलवार को दादी के तेरहवीं का कार्यक्रम था। बुधवार सुबह वह बाइक से अपने घर के बगल ही स्थित उहापुर बाजार गए थे। भदोही-औराई मार्ग पार करते समय अचानक आये बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से गंभीर रूप से घायल होकर राजन सड़क पर गिर पड़े। आस-पास मौजूद लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गए। पहुंचते ही चिकित्सक ने राजन को मृत घोषित कर दिया। राजन की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। अभी कोई संतान नहीं है। एसपी डा.अनिल कुमार सहित पुलिस कर्मियों ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म