Stock Market Today:सकारात्मक रुख के चलते बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स निफ्टी भी मजबूत 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अगले सप्ताह ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच एशियाई बाजारों में तेजी के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के सफल समापन की उम्मीद ने बाजारों को सकारात्मक दायरे में बने रहने में मदद की। 

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 153.82 अंक चढ़कर 81,578.97 अंक पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 34.15 अंक बढ़कर 25,007.25 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में इटर्नल, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर लाभ में थे। हालांकि, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। 

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन शंघाई कम्पोजिट सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग कमजोर रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को एक दिन की राहत के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 115.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,004.29 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत गिरकर 67.44 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। बुधवार को, सेंसेक्स 323.83 अंक या 0.40 प्रतिशत चढ़कर 81,425.15 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 104.50 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 24,973.10 अंक पर रहा था। 

ये भी पढ़े : Stock Market Today: अमेरिका-भारत ट्रेड डील की सफलता की उम्मीद से शेयर बाजार बड़ी बढ़त के साथ खुले, सेंसेक्स 443 अंक चढ़ा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे मिर्जापुर, मां विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद 
पीएम मोदी का केरल को बड़ा तोहफा: 10,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, रिफाइनरी से राजमार्ग तक हर क्षेत्र में विकास की नई उड़ान
कौशांबी: शक्तिपीठ शीतला धाम कड़ा में गंदर्भ मेले का समापन, खच्चर खरीदने की पुरानी मान्यता 
T20 World Cup में मिली करारी हार के बाद बाबर आजम ने लिया बड़ा फैसला, बल्लेबाजी की खामियां दूर करने के लिए राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप से नाम लिया वापस
Uttrakhand: नेपाल में नई सरकार...रोटी-बेटी के रिश्ते होंगे प्रगाढ़, पर्यटन गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद