आज का राशिफल | 11 सितंबर 2025
मेष- आज अपनी दिनचर्या में परिवर्तन कर लेना आपके लिए उचित होगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपनों को समय अवश्य देंगे। आपकी इच्छाएं पूरी होने के योग बन रहे हैं। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
वृष- आज शत्रुओं से सावधान रहें। शारीरिक कष्ट में कमी आएगी। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहने वाला है। व्यापारिक साझेदारों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।
मिथुन- आज उच्च अधिकारी आपसे किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं। आपको कोई नया कार्य आरंभ करने में सफलता मिलेगी। मन में नकारात्मक विचार न आने दें। विदेश में काम कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है।
कर्क- आज आपको नया काम सौंपा जा सकता है। नौकरी में उच्चपद मिलने की संभावना बन रही है। मन में करियर को लेकर चिंता दूर होगी। व्यवसाय में अटका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।
सिंह- आज आयात-निर्यात के कार्यों में बड़ा धन-लाभ मिल सकता है। मन में जो करियर को लेकर चिंता थी, वह दूर होगी। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी पिता तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
कन्या- आज व्यापारियों को नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। गूढ़ विषयों में अधिक रुचि लेना ठीक नहीं होगा। थकान के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है। कमीशन संबंधी कार्यों में निवेश करना शुभ नहीं है। पेट में संक्रमण की संभावना बन रही है।
तुला- आज दांपत्य जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। रिलेशनशिप को लेकर परेशानियां दूर होंगी। सरकारी कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। परिजनों की अनुमति के बिना कोई कार्य न करें। शाम के समय कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।
वृश्चिक- आज आपके सभी काम आसानी से बनते नजर आएंगे। सेहत को लेकर गिरावट आ रही है तो चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें। नया व्यवसाय आरंभ कर सकते हैं। अपनी इच्छाओं के अनुसार कार्य करने से लाभ होगा।
धनु- आज आपके व्यवहार से लोग बुरा मान सकते हैं। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचने का प्रयास करेंगे। नए प्रेम संबंध विकसित हो सकते हैं। बाहरी लोगों से अपने काम की बातें साझा न करें। वैवाहिक जीवन की समस्या दूर होगी।
मकर- आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। कठिन परिश्रम का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। शाम के समय मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। अपने मित्रों पर अधिक विश्वास न करें। सहयोगियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे।
कुंभ- आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। सभी महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। घर के छोटे सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। किसी काम को लेकर जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।
मीन- आज परिवार में अशांति का वातावरण हो सकता है। नकारात्मक बातों पर अपना समय व्यर्थ करना उचित नहीं है। विद्यार्थियों को शिक्षा में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। घर के सदस्यों का अपमान न करें। मित्रों को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।
