नेपाल में जल्द बनेगी अंतरिम सरकार, नेपाली सेना और GenZ प्रतिनिधियों के बीच संवाद जारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

काठमांडू। नेपाल में शासन की कमान संभालने के सवाल पर सेना की मध्यस्थता से राष्ट्रपति रामचंद्र पौडैल और जेन-जेड के प्रतिनिधियों के बीच गुरुवार को गहन मंत्रणा हुयी। कांतिपुर समाचार पत्र ने अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि देश में अंतरिम सरकार के गठन के मसले पर नेपाली सेना के सहयोग से जेन-जेड आंदोलनकारियों और पौडेल के बीच विचार विमर्श हुआ। 

इस बातचीत में पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशील कार्की को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त करने पर भी चर्चा हुयी। जस्टिस कार्की के निकटस्थ सूत्रों ने बताया कि वह कोई भी कदम उठाने से पहले सेना से और उसके बाद राष्ट्रपति पौडेल से देश की स्थिति को लेकर चर्चा करेंगी। 

ऐसा माना जा रहा है कि पौडेल और सेना प्रमुख अशोक राज सिग्डेल के साथ चल रही इस वार्ता में कुछ हल अवश्य निकल का आयेगा। उल्लेखनीय है कि काठमांडू मेयर बालेंद्र शाह ने कल अपने एक्स हैंडल पर जस्टिस कार्की को समर्थन देने की बात कही थी। इसके बाद से पूर्व मुख्य न्यायाधीश को लेकर सहमति के स्वर तेज हो गए, लेकिन उनके नाम पर पूर्ण सहमति नहीं बनी है।

ये भी पढ़े : Charlie Kirk Assassination:ट्रंप के समर्थक चार्ली किर्क की हत्या, छात्र सभा को संबोधित करते समय हुआ हमला

संबंधित समाचार