रेडकार्पेट पर होगा मॉरीशस प्रधानमंत्री का स्वागत, कल पहुंचेंगे अयोध्या, राम मंदिर में बिताएंगे 1 घंटे
अयोध्या, अमृत विचार: रामलला के दर्शन करने अयोध्या आ रहे मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र राम गुलाम और उनकी पत्नी वीना 12 सितंबर को वाराणसी से चलकर 10 बजकर 10 मिनट पर स्पेशल फ्लाइट से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनका रेड कार्पेट पर स्वागत किया जाएगा। वह राम मंदिर परिसर में एक घंटे बिताएंगे। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है।
वह सीधे राम मंदिर अयोध्या जाएंगे। 11 बजकर 35 मिनट पर वह राम मंदिर पहुंच जाएंगे। यहां दर्शन पूजन के साथ भ्रमण करेंगे। 12:35 बजे तक वह राम मंदिर में रहेंगे। इसके बाद अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 12:50 पर वह देहरादून के लिए चले जाएंगे। अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडेय और एसपी सिटी ने बुधवार को एयरपोर्ट से श्री राम मंदिर तक रास्तों के साथ व्यवस्था को देखा। एडीएम पांडेय ने बताया कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
ये भी पढ़े : बेहोश कर पत्नी संग जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध..विरोध करने पर जान से मरने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
