Bareilly : शादी समारोह में विवाद के बाद सालों ने चाकू से गोदकर की जीजा की हत्या

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। विवाह समारोह के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी गई। जिससे बारात में आए लोगों के बीच हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि तीन सगे भाईयों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। जिनकी तलाश की जा रही है। मरने वाला युवक आरोपियों का रिश्ते में बहनोई लगता था। 

मामला बहेड़ी थाना क्षेत्र का है, जहां बुधवार की रात नूरी नगर के रहने वाले जलीस की शादी का कार्यक्रम एक मैरिज हॉल में चल रहा था। जहां शादी में आए शानू नाम के युवक को आरोपियों ने चाकू से गोद दिया। बताया जा रहा है कि शानू का अपने साले जुनैद से विवाद हुआ। जिसके बाद जुनैद अपने दो भाईयों को भी बुला लाया।

उसके भाई सगीर और शकील ने जुनैद के साथ मिलकर शानू के पेट में ताबड़-तोड़ चाकू से वार किए। जिससे शादी समारोह के दौरान अफरा तफरी का माहौल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना बहेड़ी क्षेत्र में शानू उर्फ शुएब का उसी के रिश्तेदारों से झगड़ा हो गया था। भाई जुल्फिकार ने थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल आरोपियों की तलाश कर जल्द गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा जाएगा।

संबंधित समाचार