बाराबंकी: मायके जा रही विवाहिता से पति के दोस्त ने की छेड़छाड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। यूपी के बाराबंकी में जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में दोस्त के उकसावे पर शराब पीकर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। उधर मायके जाते समय उसी दोस्त ने रास्ते में रोककर विवाहिता से छेड़खानी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता के अनुसार उसके पड़ोस में रहने वाला शिवम पुत्र नवल किशोर उस पर गलत निगाह रखता है और आए दिन उसके पति को शराब पिलाकर भड़काता रहता है। 7 सितंबर की रात शिवम ने उसके पति को शराब पिलाकर उकसाया, जिसके बाद पति ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। इसकी शिकायत उसने थाना देवा में की थी। 

पीड़िता का कहना है कि 10 सितंबर को सुबह उसका पति दोबारा शराब पीकर घर आया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। मायके जाते समय सुनसान इलाके में शिवम बाइक से आया और उसने विवाहिता को जमीन पर पटक दिया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। पीड़िता के शोर मचाने पर राहगीर इकठ्ठा हो गए, तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार