बरेली : सीएम ग्रिड योजना की रफ्तार सुस्त, डिप्टी सीईओ नाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

लखनऊ से आई यूरिडा की टीम ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया

बरेली, अमृत विचार: अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (यूरिडा) के डिप्टी सीईओ एके श्रीवास्तव ने गुरुवार को टीम के साथ शहर में सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने योजना के पहले और दूसरे फेज के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों को दीपावली तक योजना के सभी कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए।

दरअसल, सीएम ग्रिड के पहले चरण में 46 करोड़ रुपये से मॉडल टाउन क्षेत्र में कार्य चल रहा है। पहले चरण के कार्य पूरे होने की समय सीमा वर्ष 2026 के जनवरी तक है। लखनऊ से यूरिडा के डिप्टी सीईओ एके श्रीवास्तव की अगुवाई में आई टीम ने कार्यों की समीक्षा में पाया कि सड़क व अन्य निर्माणों की प्रगति काफी धीमी है। डिप्टी सीईओ ने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य समेत अन्य अधिकारियों को सुधारात्मक निर्देश दिए। कहा कि दीपावली तक सीएम ग्रिड योजना के तहत सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं। साथ ही कार्य में तेजी लाने और नियमित रिपोर्ट सुनिश्चित करने को कहा है।

गड्ढे खोदकर छोड़ दिए, दुकानदार परेशान
पहले चरण में सीएम ग्रिड योजना के तहत मॉडल टाउन में 6 प्रमुख सड़कों का निर्माण चल रहा है, जिसमें डीडीपुरम चौराहे पर हो रहे निर्माण से सर्वाधिक परेशानी दुकानदारों को रही है। सीवर लाइन के निर्माण के चलते बड़े-बड़े गड्ढे खोद कर छोड़ दिए गए हैं, जो कि हादसे का सबब बन रहे हैं।

संबंधित समाचार