पीलीभीत: नवजात के शव को उठा ले गया कुत्ता, दौड़ी भीड़ तो छोड़कर भागा..CMS बोले: हैंडओवर करने के बाद परिवार की जिम्मेदारी!

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पीलीभीत, अमृत विचार: डिलीवरी के बाद हुए मृत नवजात के शव को परिसर में घूम रहा कुत्ता उठाकर भाग गया। उसने शव को नोंच और जब भीड़ दौड़ी तो छोड़कर भाग गया। महिला अस्पताल के बाहर पार्क परिसर में हुई घटना से व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए गए। वहीं, महिला अस्पताल के सीएमएस ने स्पष्ट कहा कि शव हैंडओवर करने के बाद जिम्मेदारी परिवार की है। फिलहाल मामला उनके संज्ञान मं नहीं है। 

मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित जिला महिला अस्पताल में मरौरी ब्लॉक क्षेत्र की एक प्रूसता को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद महिला को मृत बच्चे का जन्म हुआ। अस्पताल प्रशासन ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। बताते हैं कि गुरुवार देर रात परिवार वाले शव लेकर अस्पताल के बाहर पार्क में बैठे हुए थे। इस दौरान परिसर में घूम रहा कुत्ता नवजात के शव को उठाकर भाग गया। कुछ लोगों की नजर पड़ी तो वह पीछे दौड़े। इसके बाद शव को छोड़कर कुत्ता भाग गया। परिसर में छुट्टा पशुओं की भी भरमार रहती है। ऐसे में व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए गए।  मामला चर्चा का विषय बना रहा। 

हमारे यहां इस तरह का कोई प्रकरण संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ होता तो हंगामा हो जाता। ऐसा कुछ है तो मृत पैदा हुए नवजात का शव परिवार को दे दिया गया होगा। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी होती है, अस्पताल प्रशासन की नहीं। परिसर अस्पताल का होने से नहीं होता, परिवार की जिम्मेदारी है। - डॉ.राजेश कुमार, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल।

सभी पेट्रोल पंप संचालकों को नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए थे। सभी पंपों पर फ्लैक्स लगाने को भी कहा गया है। नियमों की अनदेखी करने वाले पंप संचालकों पर पूर्ति विभाग के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी और बिना हेलमेट चालकों का चालान भी किया जाएगा। -पंकज सिंह, आरटीओ प्रवर्तन।

संबंधित समाचार