बीजापुरः सुरक्षाबलों और माओवादी के बीच मुठभेड़, दो माओवादियों के शव बरामद 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने सघन सर्च ऑपरेशन चलाया है। जिसमें रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही मौके से थ्री नॉट थ्री बंदूक सहित अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं भी जब्त की गई हैं। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माओवादी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने कार्रवाई शुरू की थी। ऑपरेशन की शुरुआत आज सुबह हुई और अब तक मुठभेड़ स्थल पर तैनात जवानों ने व्यापक कार्रवाई जारी है। पुलिस के मुताबिक सुरक्षा बलों ने फिलहाल मुठभेड़ स्थल का स्थान, ऑपरेशन में शामिल जवानों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारियों को सार्वजनिक नहीं किया है ताकि अभियान में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। प्रशासन ने यह भी बताया कि ऑपरेशन के समाप्त होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Bomb Threat: दिल्ली उच्च न्यायालय में धमकी भरा मेल, तीन बम रखने का किया दावा 

संबंधित समाचार