Lucknow News: साइबर ठग ने बुजुर्ग समेत 10 के खातों से उड़ाए 12.49 लाख, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कृष्णानगर, इंदिरानगर, विभूतिखंड, गाजीपुर, आलमबाग, कैंट व गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ, अमृत विचार। साइबर जालसाजों ने बुजुर्ग व महिला समेत 10 लोगों के खातों से 12.49 लाख रुपये उड़ा लिए। साइबर ठगी के यह मामले कृष्णानगर, इंदिरानगर, विभूतिखंड, गाजीपुर, आलमबाग, कैंट व गोमतीनगर के हैं। पुलिस सभी मामलों को दर्ज कर जांच कर रही है।

कृष्णानगर के विराट नगर निवासी सतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 4 सितंबर की शाम को फोनकर्ता ने बातों में फंसाकर एक लिंक भेजकर खाते से 28,534 रुपये पार कर दिए। इसी थाना क्षेत्र के रामदास खेड़ा निवासी बलदेव कुमार शर्मा ने बताया कि 4 सितंबर को पुणे में कुत्ता खरीदने के लिए एक शख्स से बात हुई थी।

जालसाज ने कई मदों में 35,988 रुपये ट्रांसफर करा लिए। साथ ही कृष्णानगर के विजयनगर निवासी वैभव कुमार ने बताया कि फोनकर्ता ने एसपी बनकर 65 हजार रुपये ऐंठ लिए। इसके साथ ही गीतापल्ली निवासी अरविंद जायसवाल ने बताया कि जालसाज ने कॉल पर परिचित बनकर 15 हजार ट्रांसफर करा लिए।वहीं, इंदिरानगर सेक्टर-9 निवासी अंजली शुक्ला के खाते से 94,900 रुपये निकाल लिए।

विभूतिखंड के विराजखंड-2 निवासी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने मकान किराए पर देने के लिए विज्ञापन दिया था। जालसाज ने कॉल कर एडवांस भेजने के नाम पर खाते से 99 हजार रुपये गायब कर दिए। उधर, गाजीपुर के इंदिरानगर सेक्टर-14 निवासी बुजुर्ग अनिल कुमार जैन से जालसाल ने 90 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।

इसके अलावा आलमबाग जेल रोड निवासी शैलेश चंद्र दुबे ने बताया कि 7 सितंबर को जालसाज ने खाते से 1.52 लाख रुपये पार कर दिए। वहीं, कैंट के निलमथा शाहीनूर कॉलोनी स्थित नवनिधित्व ट्रेडिंग कंपनी की मानद सहायक नथुनी राय ने बताया कि जालसाज ने पेमेंट के नाम पर 5,98,500 रुपये ट्रांसफर करा लिए। उधर, विनीत खंड-1 निवासी मानसी सिंह ने बताया कि 9 सितंबर को जालसाज ने खाते से 69,915 रुपये गायब कर दिए।

संबंधित समाचार