रेल यात्रियों के खुशखबरी: लोकमान्य तिलक से गोविंदपुरी होते हुए मऊ के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। दीपावली, छठ पूजा व अन्य त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लोकमान्य तिलक से गोविंदपुरी (कानपुर) होते हुए मऊ के लिए विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। उत्तर मध्य जोन के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि इस गाड़ी में 4 स्लीपर, 6 जनरल 8 थर्ड एसी, 2 सेकंड एसी, 2 पार्सलयान होगा। ये गाड़ी 26 सितंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 01123 लोकमान्य तिलक से प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को दोपहर 12.15 बजे रवाना होगी। कल्याण स्टेशन 12.53 बजे, नासिक दोपहर 3.12 बजे,बुशावर सायं 7.10 बजे, भोपाल रात 2.40 बजे, बीना सुबह 6.25 बजे, झांसी सुबह 10.10 बजे, उरई दोपहर 12.10 बजे, गोविंदपुरी (कानपुर) दोपहर 3.50 बजे, फतेहपुर सायं 5.05 बजे, सूबेदारगंज सायं 6.55बजे, मिर्जापुर रात 8.50 बजे, जौनपुर रात 3.10 बजे, औंडिहार सुबह 4.10 बजे, मऊ सुबह 5.35 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01124 मऊ से प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को 28 सितंबर 2025 से 2 दिसंबर 2025 तक मऊ से सुबह 7.35 बजे रवाना होगी।जौनपर सुबह 10.55 बजे, वाराणसी दोपहर 1.20 बजे, मिर्जापुर सायं 5.25 बजे, सूबेदारगंज सायं 6.25 बजे, फतेहपुर रात 8.45 बजे, गोविंदपुरी (कानपुर) रात 9.50 बजे, उरई रात 11.52 बजे, झांसी रात 1.20 बजे, भोपाल सुबह 6.20 बजे, भुसावल दोपहर 2 बजे, ठाणे रात 9.25 बजे, लोकमान्य तिलक रात 10.20 बजे पहुंचेगी।

संबंधित समाचार