बरेली: डीआईजी से मिले सपा नेता, बोले- पुलिस ने की मारपीट
बरेली, अमृत विचार। किसान रैली में शामिल होकर दामोदर स्वरूप पार्क में धरने पर बैठे सपा नेता का कहना है कि पुलिस ने जानकर बंदूक या कार्बाइन से सिर पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। वह हमलावर सिपाही को भी पहचान लेंगे। डीआईजी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि यदि पुलिस ने उस पर …
बरेली, अमृत विचार। किसान रैली में शामिल होकर दामोदर स्वरूप पार्क में धरने पर बैठे सपा नेता का कहना है कि पुलिस ने जानकर बंदूक या कार्बाइन से सिर पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। वह हमलावर सिपाही को भी पहचान लेंगे। डीआईजी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि यदि पुलिस ने उस पर जान-बूझकर हमला किया है तो वह उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करेंगे।
किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को भारत बंद किया गया था। इस वजह से सपा कार्यकर्ता और नेता जिले में अलग-अलग जगहों पर जुटे और केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए कृषि कानून को किसान विरोधी बताते हुए नारेबाजी की। इसी क्रम में सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव अपनी टीम के साथ दामोदर स्वरूप पार्क में पहुंचे थे। उनके साथ सपा की महिला पदाधिकारी भी थीं।
अरविंद यादव ने बताया कि पुलिस ने वहां आकर महिलाओं को जबरन उठाना शुरू कर दिया। इसी बीच हंगामा होने लगा। अचानक उनके सिर पर कोई चीज टकराई। इसके बाद उनके सिर से खून बहने लगा। अरविंद का आरोप है पुलिसकर्मी ने उन्हें जान-बूझकर पीटा है।
इस पर डीआईजी ने मामले की जांच कराने की बात कहते हुए मौके के वीडियो की जांच कराने की बात कही है। उनका कहना है कि यदि किसी वीडियो में सिपाही उन पर हमला करता हुआ दिखता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर यह धक्का-मुक्की में अचानक हुआ है तो सिपाही पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।
