कानपुर: पनकी स्टेशन पर पिकअप चालक का शव मिला, तीन दिन से लापता था युवक
कानपुर, अमृत विचार। पनकीधाम स्टेशन पर तीन दिन से लापता पिकअप चालक का शव मिला। शव के पास मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शिनाख्त के बाद मोर्चरी भिजवाया। मौत की वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है। कानपुर देहात के गजनेर जरीहा अहमदपुर निवासी राम कुमार का 31 वर्षीय बेटा ओम प्रकाश पिकअप चालक था। परिवार में उसकी पत्नी शिवानी व बेटा शिवांश हैं।
बड़े भाई जय प्रकाश ने बताया कि बीती 10 सितंबर को वह घर से निकला था, उसके बाद से कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने उसकी तलाश की और दोस्तों को फोन करके पता किया। शुक्रवार पनकी पुलिस ने रेलवे लाइन के किनारे शव मिलने की खबर दी और शिनाख्त के बुलाया। पहुंचने पर भाई का शव देखकर परिजन फफक पड़े। भाई के कहा वह स्टेशन क्यों आया, मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। हालांकि पता चला है कि ट्रेन में सफर के दौरान वह गिरा है।
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
देवरिया के सलेमपुर के रक्शा गांव निवासी 28 वर्षीय हंसराज यादव किसानी करते थे। उनके भतीजे रवि कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार को गांव के 20 साथियों के साथ चाचा ट्रेन से दिल्ली किसी सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। शुक्रवार शाम वह ट्रेन में बाथरूम के लिए गए उठे, तभी अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी। पनकीधाम स्टेशन पर वह चकराकर चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने कार्रवाई की और साथियों ने परिजनों को हादसे की खबर दी।
