Bareilly : इंटर का 81 और हाईस्कूल का 88 प्रतिशत रहा रिजल्ट

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

पिछले साल की तुलना में इस बार परीक्षाफल का प्रतिशत बढ़ा

बरेली, अमृत विचार। पिछले साल की तुलना इस बार जिले का रिजल्ट पहले से बेहतर रहा है। जिसमें इंटर में 81 और हाईस्कूल का 88 प्रतिशत छात्र पास हुए है। जिले में इस बार 95 हजार से अधिक छात्रों ने इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा पास की है।

जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अजीत कुमार ने बताया कि 2026 में इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा 18 फरवरी से शुरु होकर 12 मार्च तक चली थी। जिसमें उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से 4 अप्रैल तक चला था। जिले में केन्द्रीय कारागार सहित 130 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें हाईस्कूल में कुल 50641 छाद्ध पंजीकृत थे। जिसमें से 47715 ने परीक्षा दी, जिसमें 42166 छात्र पास हुए। जिले में हाईस्कूल का परीक्षाफल 88. 27 प्रतिशत रहा। जबकि 2025 में हाईस्कूल का परीक्षाफल 87. 31 रहा था। इसके अलावा इंटर की परीक्षा के लिए जिले में इस बार 45062 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 43575 छात्र शामिल हुए। जिसमें से 35715 छात्र पास हुए। जिले में इस बार इंटर का परीक्षाफल 81. 96 प्रतिशत रहा। जबकि 2025 में 79. 73 प्रतिशत रहा था।

जेल के बंदियों ने भी पास की परीक्षा
इस बार जिले में हाईस्कूल की परीक्षा में जेल के 9 बंदी शामिल हुए थे। जिसमें से सभी ने परीक्षा पास की है। इसके अलावा इंटर की परीक्षा में 18 बंदी शामिल हुए थे। जिसमें 14 ने परीक्षा पास की जबकि 4 फेल हो गए।

हाईस्कूल में यूपी और जनपद के टॉपर
हाईस्कूल की परीक्षा में यूपी टेन में जनपद के सर्वोदय जन कल्याण इंटर कॉलेज खेड़ा आंवला की रश्मि प्रदेश में 6 नंबर पर रही। रजनी और शिवानी 8 वे पर रही। जबकि 10 वे स्थान पर वैष्णवी गुप्ता रही। जबकि जनपद में टॉप टेन में जन कल्याण इंटर कॉलेज खेड़ा आंवला, लाइंस रोहिला इंटर कॉलेज, श्री लालता प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नवाबगंज, सरस्वती विद्या मंदिर केसरपुर, शकुनतला देवी अग्रवाल विद्या मंदिर हाईस्कूल फतेहगंज पूर्वी, स्पाइस सीनियर सेकेंडरी स्कूल नवाबगंज, जय नारायण सरस्वती इंटर कॉलेज, एसएसटी इंटर कॉलेज नवाबगंज की छात्र छात्राए रही।

इंटर के प्रदेश और जनपद टॉपर
इंटर की परीक्षा में यूपी टॉप टेन में जिले का सर्वोदय जन कल्याण इंटर कॉलेज खेड़ा आंवला की नंदिनी गुप्ता प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही। जबकि सुरभि यादव तीसरे और खुशी मौर्य और सिमरन मौर्य 6 स्थान पर रही। जबकि चमन जहां 7 वे स्थान पर रही। इसके अलावा इंटर की परीक्षा में टॉप टेन में सर्वोदय जन कल्याण इंटर कॉलेज खेड़ा आंवला, गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज शिवपुरी आंवला, रिजवान हुसैन कादरी इंटर कॉलेज बंडिया सीबीगंज, संजय पब्लिक इटर कॉलेज मुझैना संतोष नवाबगंज, राम कुमार मिश्रा मेमोरियल इंटर कॉलेज फरीदपुर, लालता प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नवाबगंज, शांति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर रामपुर गार्डन के छात्र छात्राए शामिल है।

संबंधित समाचार