Jasmine Lamboriya Won Gold: भारतीय महिला बॉक्सर ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में जीता गोल्ड

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में भारत की जैस्मिन लंबोरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर देश का गौरव बढ़ाया। उन्होंने 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में पोलैंड की दिग्गज खिलाड़ी जूलिया स्जेरेमेटा को हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। बता दें कि जूलिया ने पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीता था।

हालांकि, इस चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष मुक्केबाजों के लिए निराशा रही। 12 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय पुरुष टीम बिना कोई पदक जीते स्वदेश लौटेगी। कजाखस्तान के सांजेर ताशकेनबे ने जदुमणि सिंह को 4-0 से हराकर भारत की पदक की उम्मीदों को खत्म कर दिया।

जैस्मिन लंबोरिया का परिचय

24 वर्षीय जैस्मिन लंबोरिया का जन्म 30 अगस्त, 2001 को हरियाणा के भिवानी में हुआ था। उन्होंने इस साल अस्ताना में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भी स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा, जैस्मिन ने 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स और 2021 एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किए थे। उनकी यह उपलब्धि भारतीय मुक्केबाजी के लिए गर्व का क्षण है।

यह भी पढ़ेंः भारत-पाकिस्तान का मुकाबला आज... मैच से पहले देखें पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल, इस टीम के लिए सुपर-4 की राह हुई कठिन

संबंधित समाचार